मऊ, जनवरी 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बड़ागांव नीमतले स्थित शेख जुम्मन तार बाबू एवं महदी अली व रजा हैदर के आवास पर शिया मुसमलानों के पहले इमाम और पैगम्बरे इस्लाम के उत्तराधिकारी हजरत अली की जयंती पर महफिले मोकासदा वो नजर का आयोजन किया गया। मौलाना नसिमुल हसन इमामे जमात शिया मस्जिद हैदरी ने तिलावते हदीसे केसा से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद मौलाना मेहदी हुसैनी ने दुआखानी कराई। मौलाना मोजाहिर हुसैन ने हजरत अली ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम के चाचा हज़रत अबू तालिब के बेटे हजरत अली का जन्म पवित्र शहर मक्का में स्थित इस्लाम के सबसे पवित्र धार्मिक स्थल काबे में हुआ था। हजरत अली ने जीवन भर ज्ञान और इस्लाम के प्रचार प्रसार किया एवं इस्लाम के दुश्मनों के साथ होने वाली जंगों में पैगमबरे इस्लाम का साथ दिया और इस्लाम के दुश्मनो को पराजित किया।...