संभल, मार्च 12 -- नगर पंचायत सिरसी में रसूल अलैहे के दामाद व उनके उत्तराधिकारी ईमाम हजरत अली अलैहे इब्ने अबुतालिब की शहादत पर आज़ाखानों और इमाम बारगाहों में मजलिसें आयोजित की गईं। उसके बाद शबीए ताबूत हजरत अली अलैहे के जुलूस निकाले गए। जिसमें भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। हजरत अली अलैहे की शहादत पर कस्बा में तीन दिन का शोक मनाया जा रहा है। बुधवार को कस्बा के शिया समुदाय के मालिकों के संस्थान व दुकानें बंद रहीं। इमाम बारगाह मौकूफा, शिया जामा मस्जिद, मस्जिद इमाम रजा, मस्जिद ए जहरा स्टेशन रोड पर, इमाम बारगाह मोहल्ला मासूम अली साहब में हजरत अली की शहादत पर पहले मजलिस आयोजित की गई। उसके बाद बड़े-बड़े जुलूस निकाले गए। शिया समुदाय काले कपड़े धारण किए रहे। मजलिसों में हजरत अली की शहादत बयान की जा रही है। इसके साथ ही सैय्यद अली हुसैनी ख़ामेनेई की म...