पटना, फरवरी 4 -- पटना साहिब की हजरतसाइन शाखा डाकघर में गुरुवार को डाक चौपाल लगेगी। पटना साहिब के चीफ पोस्ट मास्टर अनिल कुमार आम लोगों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी देंगे। डाक विभाग में सुधार के लिए आम लोगों से सलाह भी ली जाएगी। चीफ पोस्ट मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि आम लोगों से सीधे विचार-विमर्श के लिए डाक चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल के दौरान 10 शाखा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हाल में 10 दिनों का ड्राइव चलाया गया था। इसमें 45 हजार नए खाते खोले गए हैं। इस बार एक लाख 25 हजार खाता खोलने का लक्ष्य है। इसमें 80 हजार खाता खोले जा चुके हैं। शेष खाता मार्च तक खोल लिए जाएंगे। पटना साहिब के अंतर्गत एक हेड डाकघर, 41 सब डाकघर और 203 शाखा डाकघर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.