हजरतपुर में मुठभेड़ में भैंस चोर गिरफ्तार
बदायूं, जून 3 -- हजरतपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद भैंस चोर को गिरफ्तार किया। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ। बदमाश के पास से पांच हजार दौ सौ रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस बदमाश के साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। हजरतपुर थाना पुलिस जमालपुर गांव के श्मशान घाट के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- भैंस लूट का आरोपी बदमाश से मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में हजरतपुर थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र को गोली लग गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.