लखनऊ, जनवरी 1 -- हजरतगंज चौराहे पर नए साल के जश्न के दौरान बुधवार रात नशे में धुत कार सवार दरोगा ने ट्रैफिक दरोगा को कुचलने का प्रयास किया। कार का पीछा कर रोकने की कोशिश करने में भी कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। कार बैरीकेडिंग से टकारकर रुकी। कार से निकलते ही दरोगा ने डीसीपी (क्राइम) से भी अभद्रता की। पुलिसकर्मियों ने घेरकर दबोचा और कोतवाली लाए। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपी दरोगा सौम्य जायसवाल बाराबंकी पुलिस लाइन में तैनात है। कमिश्नरेट पुलिस ने उसके निलंबन के लिए बाराबंकी के एसपी को पत्र लिखा है। नए साल के जश्न के दौरान देर रात करीब एक बजे हजरतगंज चौराहे पर यातातात का भारी दबाव था। जाम की स्थिति बनी हुई थी। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के दरोगा आशुतोष त्रिपाठी ट्रैफिक संचालन कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश दीक्षित, एसीपी विकास कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.