लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक हजरतगंज में गुरुवार को उस समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जब तलवार पेट्रोल पंप पर अचानक पेट्रोल खत्म हो गया। ईंधन उपलब्ध न होने के कारण पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे पेट्रोल भरवाने पहुंचे कई वाहन चालकों को बिना पेट्रोल और डीजल के ही लौटना पड़ा। पंप प्रबंधन ने बताया कि पेट्रोल की नई खेप आने की उम्मीद शाम तक है, जिसके बाद पंप को फिर से खोल दिया जाएगा। सुबह से ही कई वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे, लेकिन पेट्रोल खत्म होने की जानकारी मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने पास के अन्य पेट्रोल पंपों का रुख किया, जिससे आसपास के पंपों पर भी भीड़ बढ़ती दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक पेट्रोल और डीजल के खत्म होने से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.