हजयात्रा पर जारीन रवाना हुए
मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- लहगंपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बामी गांव से लगभग दो दर्जन मुस्लिम परिवार के जायरीन सोमवार को सऊदी अरब के मक्का और मदीना में उमरा की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर गांव में काफी उत्साह का माहौल था। बामी गांव और आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जायरीनों को विदा करने पहुंचे थे। अशर्फी खां, चांद-तारा, जबिउल्ला खां, सलाउद्दीन सभी जाने वाले उनके परिवार के सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर विदा किया। विदा होने से पहले एक दूसरे के गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए दुआएं मांगीं। इस दौरान पूरा माहौल अल्लाह-हू-अकबर और धार्मिक नारों से गूंज उठा। हज यात्रा में कई बुजुर्ग भी शामिल रहे। सभी जायरीन वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित कर्बला से अपनी यात्रा शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.