पटना, जुलाई 19 -- हजयात्रा 2027 के लिए सोमवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। बिहार राज्य हज समिति के सीईओ राशिद हुसैन ने बताया कि अंतिम तिथि में विस्तार की प्रतीक्षा करने के बजाय आखिरी तारीख 20 जुलाई के अंदर ही फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि आजमीन हज की सहूलियत के लिए हज भवन में ऑनलाइन फार्म भरने के लिए कई काउंटर बनाए गए हैं। हज यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बिहार राज्य हज समिति के कार्यालय से फोन नंबर 0612-2203315 पर संपर्क किया जा सकता है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...