वाराणसी, फरवरी 9 -- पूर्वांचल हज सेवा समिति के सहयोग से काजी सादुल्लाहपुरा स्थित सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज और रेवड़ी तालाब स्थित जनता सेवा अस्पताल में 14 और 16 फरवरी को शिविर लगेगा। महासचिव हाजी अदनान खान ने कहा कि यहां मेडिकल फिटनेस, टीका और ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट बनाया जाएगा। उन्होंने जायरीन से दो पासपोर्ट साइज फोटो, हज का कवर पेज सहित अन्य दस्तावेज लेकर सुबह 9 बजे पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...