समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर पंचायत अंतर्गत हजपुरवा गांव से पुलिस ने एक फरारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी कर हजपुरवा निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...