रुडकी, जुलाई 20 -- कलियर, संवाददाता। केंद्रीय हज समिति मुंबई ने हज आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित थी। उत्तराखंड राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी ईओ मो. आरिफ ने बताया कि आवेदन के लिए कम समय मिलने और पासपोर्ट सेवा केंद्रों में तकनीकी कारणों से पासपोर्ट जारी होने में हो रही देरी को देखते हुए राज्य हज समिति के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने केंद्रीय हज समिति से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...