नई दिल्ली, जनवरी 9 -- भारत और अमेरिका के रिश्ते इन दिनों उतार-चढ़ाव वाले चल रहे हैं। कल अमेरिका के व्यापार मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत के साथ जिस समझौते पर चर्चा हो रही थी, अब वह समझौता नहीं हो पाएगा, क्योंकि भारत इस पर सहमत नही था, जिस वजह से पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया। लुटनिक के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर फिल्मी अंदाज में तंज कसा है। लुटनिक के बयान की एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा, "हग हग न, पोस्ट पोस्ट न रहा। क्या से क्या हो गया, बेवफा तेरी दोस्ती में।" दरअसल, कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गले लगने वाली डिप्लोमैसी पर तंज कसती रही है। कांग्रेस महासचिव ने यहां पर पीएम मोदी द्वारा ट्रंप के लिए किए गए पोस्ट और हाउडी मोदी, नमस्ते ट्...