घाटशिला, अप्रैल 13 -- घाटशिला, संवाददाता। झारखंड सरकार से अपने हक और अधिकार लेने को लेकर रविवार को ऑल झारखंड ड्राइवर्स एसोसिएशन की बैठक घाटशिला के रेलवे साइकिल स्टैंड में हुई। बैठक में घाटशिला टेंपो स्टैंड के चालकों के साथ-साथ जमशेदपुर चालक संघ के कई सदस्य मौजूद थे। संघ के जिला अध्यक्ष अफताफ आलम ने कहा कि ऑल झारखंड ड्राइवर्स एसोसिएशन के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष टुनटुन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि महासंध का पहला उद्देश्य सभी चालकों को संगठित कर एक मंच पर लाना है। साथ ही साथ 10 सूत्री मांगों की खाका तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में हमलोगों का मुख्य मुद्दा यह है कि हम चालक दिन-रात मेहनत कर अपने परिवार को भरण-पोषण करने के साथ-साथ लोगों की सेवा भी करते हैं। लेकिन हम चालकों के साथ हमेशा...