बस्ती, अक्टूबर 3 -- बस्ती। आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने चारों तहसीलों में धरना देते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपालों के बहिष्कार से समाधान दिवस में आने वाले अधिकांश फरियादियों को मायूसी हाथ लगी। राजस्व से संबंधित शिकायतों पर केवल आश्वासन देकर वापस कर दिया जा रहा था। इधर लेखपालों ने भी अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में मोर्चा खोल दिया था। बस्ती सदर, हर्रैया, रुधौली और भानपुर तहसील में लेखपालों ने धरना देकर जमकर नारेबाजी की। आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल प्रदेश व्यापी आंदोलन चला रहे हैं। इसके तहत 22 सितंबर से उन्होंने अतिरिक्त हल्के का कार्य करना बंद कर दिया है। यह भी पढ़ें- ऑनलााइन कामों का बहष्किार कर आंदोलन को उतरेंगे लेखपाल इससे चारो तहसीलों के सैकड़ों गांव में आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण-पत्र और ईडब्ल...