बेगुसराय, मार्च 13 -- बीहट, निज संवाददाता। ठेका श्रमिक संघर्ष समिति की बैठक में हक के लिए चरणबद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। हर्ल ग्रांउड में गुरुवार की शाम ठेका संघर्ष समिति की बैठक हुई जिसमें विस्तारीकरण परियोजना में विभिन्न कंपनी के मातहत काम करने वाले ठेका श्रमिकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के संयोजक लालबाबू ने की। आरएसएस के श्रमिक कार्य प्रमुख शंभू कुमार ने कहा कि ठेका श्रमिकों तथा कंपनी प्रबंधन की केन्द्रीय श्रम आयुक्त पटना के साथ हुए त्रिपक्षीय वार्ता को लागू करने में प्रबंधन लगातार टालमटोल रवैया अपना रहा है। विस्तारीकरण परियोजना में लगे विभिन्न कंपनी प्रबंधन के द्वारा ठेका मजदूरों को मजबूर कर एनओसी पर हस्ताक्षर करवाया जा रहा है। इससे श्रमिकों में गहरी नाराजगी है। मांगें मंजूर नहीं होने पर बहुत जल्द चरणबद्ध आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.