मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना समिति में चल रहे किसान मजदूर संगठन के धरने में पहुंचे सरदार वीएम सिंह ने कहा कि जो भी सरकारे बनी है सभी किसान विरोधी है, किसानों को अपने हक के लिए खुद ही लडाई लडनी पडती है। किसान का अर्जुन की तरह एक ही मकसद होना चाहिए। किसान को अपनी फसल को बेचने के लिए संगठित होना होगा वरना किसान कभी आबाद नहीं होगा। गन्ना समिति में पहुंचे सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसान की समस्यां सुनने वाला इस संसार में कोई नहीं है। किसान को बडे व्यापारी की तरह काम करना है। जिस तरह से व्यापारी अपने ग्राहक के लिए कुछ भी कर सकता है वैसे ही किसान को सोचना होगा। सरकार चाहे वो कांग्रेस की हो,भाजपा की हो या किसी भी पार्टी की हो वो तो सरकार में मन बनाकर आते है कि किसान को किस तरह से बर्बाद करना है। सांसद,विधायक ने अपन...