सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- देवबंद। किरायाना एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए व्यापारियों में एकजुटता को आवश्यक बताया। इस दौरान व्यापारियों ने ई रिक्शा को जाम का कारण बताते हुए इनका प्रवेश बाजारों में प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। मंगलौर चौकी स्थित एक सभागार में हुए कार्यक्रम में नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि अपने हक की लड़ाई और मांगों के निराकरण के लिए व्यापारियों का एकजुट होना आवश्यक है। किरायाना एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि ई रिक्शा के दिन के समय बाजारों में प्रवेश से जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। बार बार मांग के बावजूद भी प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। महामंत्री इसहाक बाले खां ने कहा कि व्यापारी देश की आर्थिक रीढ़ है। शासन प्रशासन स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.