श्रावस्ती, अप्रैल 2 -- श्रावस्ती,संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हक की बात, डीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधानों, कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं ने डीएम से बातचीत की। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली महिलाओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि यदि उनकी कोई समस्या या शिकायत हो तो बेझिझक बतायें। जिसका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं ने अपनी समस्या बताते हुए निस्तारण कराने की मांग की। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज को कार्रवाई कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना प्रशासन की सवोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.