वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस-यूपीएस समाप्ति, कोरोना काल के लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मांगों को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने शुक्रवार दोपहर लोको लॉबी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदारी प्रथा खत्म कर रिक्त पदों की भर्ती, नए पद सृजन, आवास व कार्यस्थलों की स्थिति में सुधार, अप्रेंटिस युवाओं को रोजगार, लॉर्जेस स्कीम पुन: लागू करने को लेकर आवाज बुलंद की गई। इसमें शाखा मंत्री अरुण द्विवेदी, विंध्यवासिनी यादव, रामेश्वर सिंह, डीपी यादव, रंजीत कुमार, सलीम अहमद, राम अजोर, अमित कुमार, बीएन गहलोत, जय सिंह, रोहित कुमार, मुकेश केवट, ओमप्रकाश, राजेश कुमार रतन, शिवम श्रीवास्तव, आलोक तिवारी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...