हक की आवाज बुलंद करेगी भाकियू की युवा विंग
बाराबंकी, मई 10 -- बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष मो. फैसल ने कहा कि किसानों की वाजिब मांगों को पूरा करने और जायज समस्याओं का निस्तारण करने में अधिकारी मनमाना रवैया अपना रहे हैं। भाकियू टिकैत की युवा विंग किसानों के हक की आवाज को मजबूती से उठाएगी। शहर के गोकुल नगर कार्यालय पर भाकियू जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद वर्मा व युवा मध्यांचल अध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में शामिल भाकियू युवा विंग के नवागत जिलाध्यक्ष मो. फैसल ने युवा किसानों को संगठन से जोड़ने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों से अभियान चलाने की चर्चा की। फैसल ने कहा कि भाकियू टिकैत ही ऐसा संगठन है जो किसानों की समस्याओं को निस्तारण कराने के लिए मजबूती से खड़ा है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार को काले कानून को वापस करने पर मजबूर कर दिया था। संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.