चंदौली, जनवरी 24 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। लक्षुब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। विधायक ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों और पिछड़ों के हक और अधिकार के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि नाई समाज में पैदा होकर समाज के गरीबों मजलूमों की लड़ाई लड़ी और पहली बार मुख्यमंत्री बनते ही बिहार के लोगों को आरक्षण देने का काम किया। लोहिया के दिखायें रास्ते पर चलने का काम किया और देश प्रदेश को एक दिशा दिया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा देश‌ से सामंती व्यवस्था को यदि हटाना है तो हमें जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्न...