मधेपुरा, फरवरी 5 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत मकदमपुर पंचायत के वार्ड 5 मकदमपुर स्थित पूर्व मुखिया अनीता देवी के निवास पर भाकपा माले लिबरेशन प्रखंड कमेटी पुरैनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद गरीब भोज का आयोजन किया गया। भोज में बैठक में उपस्थित पार्टी के वरीय नेता सहित कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में पार्टी के जिला सचिव रामचंद्र दास, सुशील कुमार रघु,गोपाल यादव एवं सुमन मुखिया सहित काफी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र विद्रोही ने किया। बैठक में सर्वप्रथम पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद विनोद मिश्रा व चारु मजूमदार को याद करते हुए नमन किया गया। साथ ही उनके संघर्षों को याद करते हुए जयकारे लगाए गए। बैठक में गजेंद्र विद्रोही द्वारा पार्टी के चुनाव-चिन्ह...