हक-अधिकार की लड़ाई होगी तेज, महासंघ गोपगुट का सम्मेलन संपन्न
जमुई, मई 24 -- जमुई, निज संवाददाता बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को जमुई के द्वारका विवाह भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डीसी रजक ने की।उद्घाटन महासंघ के महानायक प्रेमचंद कुमार सिन्हा, राज्याध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा, मनोज कुमार यादव और शशि भूषण आर्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने कहा कि अन्याय व शोषण के खिलाफ कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अडि़यल रवैये पर तीखा प्रहार किया। राज्याध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी अब महासंघ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं शशि भूषण आर्य ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों से एकजुटता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.