दरभंगा, अप्रैल 8 -- गौड़ाबौराम, एक संवाददाता। जमालपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा स्थित बरदीपुर गांव के मल्लाह टोली पर बदमाशों बुधवार की सुबह हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने घरों में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी की ओर कीमती सामान वगैरह लूट कर ले गये। जमालपुर थाना पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता प्रकट की है। थाना सिरिस्ता के एक मुंशी ने बताया कि थानाध्यक्ष कहीं बाहर गये हुए हैं। वैसे किसी ने घटना को लेकर कोई लिखित आवेदन थाना को नहीं दिया है। इधर हमले की घटना से पीड़ित एक महिला पूजा देवी ने बताया कि घटना की सूचना जमालपुर थानाध्यक्ष को दी गयी है परंतु थाना पुलिस उदासीन बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.