फरीदाबाद, जून 10 -- नूंह, केशव भारद्वाज। नूंह पुलिस ने सोशल मीडिया पर खुद को आयुर्वेदिक हकीम बताकर लोगों को बीमारियों के इलाज का झांसा देने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी विज्ञापनों के जरिए लोगों को 100 प्रतिशत इलाज का भरोसा दिलाकर उनसे अग्रिम फीस और दवा के नाम पर रुपये ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिनगवां पुलिस ने यह कार्रवाई की है। साइबर पोर्टल से प्राप्त एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान नूंह के कुटकपुर बास निवासी माजिद हुसैन के रूप में हुई है。

आरोपी का तरीका पुलिस प्रवक्ता ...