देहरादून, अगस्त 16 -- कलियर। हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे चार युवकों की दो बाइकों को शनिवार सुबह हकीमपुर तुर्रा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार युवक हिमाचल प्रदेश में रह रहे थे। शनिवार सुबह वे दो बाइकों पर सवार होकर भगवानपुर की ओर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक हकीमपुर तुर्रा के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नन्हे लाल पुत्र चेतराम (32), निवासी बदायूं, उत्तर प्...