सिमडेगा, जून 29 -- शांति भवन मेडिकल सेंटर बिरू में द इंडियन स्टैमरिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय रीजनल वर्कशॉप-2026 का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए हकलाने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रोलॉन्गेशन, बाउंसिंग, पॉजिंग, वॉलंटरी स्टैमरिंग, रोल प्ले, ओपन माइक, समूह चर्चा एवं सार्वजनिक स्थानों पर बोलने जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास बढ़ाने और संवाद कौशल विकसित करने का अभ्यास किया। टीसा के सदस्यों ने कहा कि हकलाना किसी व्यक्ति की सफलता में बाधा नहीं है। नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोंच से हर व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्यशाला से उन्हें बिना झिझक अपनी बात रखने का आत्मविश्वास मिला। सम...