विकासनगर, मई 5 -- कालसी ब्लॉक के अंतर्गत हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग की स्थिति खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारें, उखड़ा डामर और भूस्खलन से बिगड़ी हालत के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग सहिया पर लापरवाही और निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी के आरोप लगाए हैं। स्थानीय ग्रामीणों में राजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह पंवार, दिगंबर सिंह, सुरेंद्र पंवार, कलम सिंह, परम सिंह और सचिन पंवार का कहना है कि सड़क को बने अधिक समय नहीं हुआ, फिर भी इसकी हालत बेहद खराब है। उनका आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस मार्ग का निर्माण दो चरणों में किया गया था। पहले चरण में हईया से अलसी तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क बनाई गई। जबकि दूसरे चरण म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.