बागेश्वर, फरवरी 17 -- वनों को आग से बचाने के लिये हंस फाउंडेशन ने गरुड़ में जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के छात्र-छात्राओं ने रैली का आयोजन किया। रैली में वनाग्नि की रोकथाम तथा उसके दुष्प्रभावों तथा पौधारोपण करने की अपील की गई। हंस फाउंडेशन के सीडीएस खीम सिंह रावत ने कहा कि वनाग्नि एक गंभीर समस्या है, जो हमारे पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में इस प्रकार की जागरूकता भविष्य में बड़े परिवर्तनों का आधार बनेगी।उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भी वन संरक्षण और अग्नि रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.