कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शनिवार शाम कानपुर नगर निगम की ओर से होली मिलन समारोह के तहत टीएसएच स्वरूप नगर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने हंसी, ठिठोली की रचनाओं से समां बांध दिया। शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटियार, जिपं अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन में कवि हेमंत पांडे, धीरज सिंह, कवयित्री शशि श्रेया, नीरू श्रीवास्तव, सोमेंद्र त्रिपाठी, शैलेश गौतम, अखिलेश द्विवेदी, ने समा बांध दिया। कवियों ने हास्य, व्यंग्य, श्रंगार और राष्ट्रभाव की रचनाओं से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम का माहौल होली के रंगों की तरह उल्लास, सौहार्द और साहित्यिक रस से भरा रहा। उद्घाटन में महापौर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भारतीय सांस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.