हंसिये से छोटे भाई का फाड़ दिया था फेफड़ा
उन्नाव, अगस्त 24 -- पुरवा, संवाददाता। बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में हार्ट के पास हंसिया मारी थी। हार्ट फटने से अधिक रक्तस्राव के चलते मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बक्सर घाट पर किया। वहीं, हत्यारोपित बड़े भाई को छोड़ने की अफवाह उड़ी तो आक्रोशितों ने उन्नाव-पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाया। बताया कि हत्यारोपित को जेल भेजा जा रहा है, तब जाकर सभी शांत हुए। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव के रहने वाले 29 वर्षीय दिलीप पुत्र स्व. सुंदरलाल की रविवार रात बड़े भाई किशन ने हंसिया से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी माधुरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित किशन पर हत्या का केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर आला कत्ल हंसिया बरामद कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.