मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- अग्रणी साहित्यिक संस्था वाणी के संकलन हंसिका का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार वेद प्रकाश शर्मा वेद रहे। वाणी के वार्षिक संकलन श्रृंखला में इस संकलन हंसिका का संपादन सुनीता मलिक सोलंकी ने किया। इस अवसर पर लखनऊ की युवा साहित्यकार रश्मि लहर को वाणी अर्चना त्यागी सम्मान भी प्रदान किया गया। सम्मान के अन्तर्गत उन्हें सम्मान ट्राफी, प्रशस्ति पत्र, शॉल, पत्रम पुष्पम के रूप में 5100 रुपए की राशि और पूर्व वाणी संकलन भी भेंट किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शर्मा वेद ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि इन संकलनों का ऐतिहासिक महत्व है। दशकों बाद इन संग्रहों से ज्ञात हो सकेगा कि उस समय विशेष में कैसा और क्या और किसके द्वारा लिखा जा रहा था। अध्यक्षता डा. वीना गर्ग व संचालन लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.