जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के हंसाडीह में पहली बार कृषि ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे किसानों में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब हो कि हंसाडीह गांव में जमीन की सिंचाई अमरा रजवाहा से की जाती है। इस रजवाहा में काफी देर से पानी आता है और जीर्ण शीर्ण अवस्था में रहने के चलते पर्याप्त पानी भी खेतों में नहीं पहुंच पाता। जिसको लेकर धान की बुवाई, गेहूं की बुवाई सहित अन्य कार्य पीछे छूट जाते हैं। ऐसी स्थिति को लेकर किसान काफी चिंतित थे और कई वर्षो से ग्राम में एक कृषि ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे। कृषि ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद गांव में काफी हर्ष व्याप्त है। ग्रामीण विपुल कुमार, किसान जितेंद्र सिंह, मंटू सिंह, बिहारी सिंह, चुन्नू सिंह, उदय यादव, पटेल यादव सहित कई किसानों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड को बधाई दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.