सोनभद्र, अप्रैल 29 -- केकराही। करमा ब्लाक के हंसवाहिनी इंटर कालेज कसयाकला में बुधवार को विद्यालय के टापरों को सम्मानित किया गया। टापरों को मिठाई खिलाकर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में हाईस्कूल की आंशिका मौर्या ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, वहीं प्रतिमा मौर्या ने 90.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शीतल राव ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत एवं इंटर का 93 प्रतिशत रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, सुमन, चंद्रकांत मिश्र, संतोष कुमार, डा मनोज कुमार, ऋषिकेश लाल, कमलेश मौर्य, सतीश यादव, वसीम अकरम, शैलमती सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेधा सम्मान समारोह आयोजित कर 10वीं टॉपर्स को किया सम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.