नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने परीक्षा व्यवस्था को सुचारु और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा मंगलवार को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर स्थित परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के हैंडबैग, बैकपैक या अन्य निजी बैग ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नोटिस के अनुसार, छात्रों को परीक्षा केंद्र में केवल निर्धारित स्टेशनरी और अनुमति प्राप्त परीक्षा सामग्री ही साथ लाने की इजाजत होगी। कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का पालन न करने पर परीक्षा संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन का कहना है कि इन नियमों का पालन करने से छात्रों ...