नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता डीयू के हंसराज कॉलेज में शनिवार को कॉलेज की विभिन्न सोसाइटियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और प्रशासनिक फैसलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शन का मुख्य कारण कॉलेज प्रशासन द्वारा फेस्ट को शाम 6 बजे से पहले समाप्त करने का आदेश सहित सेलेब्रेटी को न आमंत्रित करना भी था। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन का यह निर्णय मनमाना है। छात्रों ने इसे दोहरे मानदंड का उदाहरण बताया।इसके अलावा, प्रशासन पर फेस्ट में कलाकारों को बुलाने की अनुमति न देने, विभिन्न सोसाइटियों को उचित स्थान आवंटित न करने और वादा किए गए फंड जारी न करने के आरोप भी लगाए गए। छात्रसंघ ने यह भी कहा कि उन्हें वह स्वायत्तता नहीं दी जा रही, जिसका आश्वासन पिछले विरोध प्रदर्शन...