कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र में बाथरूम में गिरने से कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई। बेटी की मौत पर बेहाल हो गई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से काेमा में जाने से मौत की बात सामने आई है। फिलहाल नौबस्ता पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवास विकास हंसपुरम निवासी राजेश कुमार शर्मा की 13 वर्षीय बेटी पल्लवी कक्षा सात में पढ़ती थी।परिवार में मां विमलेश व एक बड़ा भाई शुभ है। राजेश के मुताबिक पल्लवी पिछले कई दिनों से बुखार-खांसी से पीड़ित थी। आराम मिलने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाकर देखभाल कर रहे थे। वहीं 25 फरवरी की देर पत्नी के साथ सो रही बेटी सुबह रात चार बजे अकेले बाथरूम गई थी। वहीं फिसलकर सिर के बल गिर पड़ी। चींख सुनकर पहुंचे परिजन उसे तत्काल हैलट ले गए, जहां इलाज के दौरान अगले दिन उसकी ...