हरदोई, अप्रैल 24 -- संडीला। हंसने को लेकर हुई मारपीट के मामले में एक युवक की मौत हो गई थी। इसमें पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि 21 अप्रैल को रामेसुर निवासी शम्बू खेड़ा द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत 45 वर्ष से 16 अप्रैल को विपक्षी सुनील कुमार निवासी ग्राम शंभू खेड़ा सहित तीन लोगों से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट व धक्का मुक्की से रमाकांत को चोट लग गई थी। उपचार के दौरान रमाकांत की मौत हो गई। इस संबंध में तारीख के आधार पर सुनील सहित तीन नामजद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रकाश में आए अभियुक्त सुनील कुमार निवासी ग्राम शंभू खेड़ा को मारपीट में प्रयुक्त किए गए एक डंडा सहित गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...