बिजनौर, जून 16 -- नानी-धेवती हंसते खिलखिलाते केदारनाथ दर्शन के लिए गई थी, लेकिन दोनों के शव पन्नी में लिपटकर आए। दोनों की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। अधिवक्ता अतुल विक्रम सिंह की होनहार बेटी तुष्टि अपनी नानी विनोद देवी, नाना धर्मपाल सिंह और भाई गौरांश के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए गई थी। सभी ने दर्शन कर लिए थे और दर्शन के बाद रविवार की सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच क्रैश हो गया। जिसमें तुष्टि और उसकी नानी विनोद देवी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शरीर बुरी तरह जल गए। शव इतनी बुरी तरह जल गए कि पहचान होना मुश्किल हो गया था। नानी धेवती के शरीर का काफी हिस्सा पूरी तरह जल गया। दोनों के शव जलने के बाद इतने क्षत विक्षत हो गए कि दोनों के शव पन्नी में लिपेटकर परिजनों को सौंपे गए। जैसे ही दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.