दुमका, मार्च 29 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा रेलवे स्टेशन रोड पर शनिवार को यात्रियों से भरा टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई अन्य यात्री भी चोटिल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर जैसे ही आगे बढ़ा, कुछ ही दूरी पर संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसे के पीछे तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इस दुर्घटना में सरैयाहाट के चालक विक्की धौर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा तालझारी थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी सुशील दास, उनकी पत्नी जीरा देवी तथा मचकोल गांव की पनमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.