दुमका, मार्च 9 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के दुमका की ओर अंतिम छोर से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। रेलवे कर्मियों ने हंसडीहा थाना को एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव, अवर निरीक्षक दिलीप हांसदा एवं लालदेव उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति प्रतिदिन ट्रेन से हंसडीहा आता था और शाम को वापस चला जाता था। वह प्लास्टिक की रस्सी से खटिया-मचिया बुनाई का काम करता था। लोगों के अनुसार वह अक्सर शराब पीकर ही वापस बौंसी लौटता था। बाद में शव की पहचान संजय मिर्धा (उम्र लगभग 59 वर्ष), पिता स्व. पांचू मिर्धा, निवासी बौंसी, जिला ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.