दुमका, अप्रैल 1 -- हंसडीहा। हंसडीहा में 12 अप्रैल को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को बेचू राउत महाविद्यालय परिसर में समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल पर पंडाल, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। बाहर से आने वाले अतिथियों व साधु-संतों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन से समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन, पार्किंग एवं आवागमन को सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.