दुमका, अप्रैल 10 -- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हंसडीहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर सात लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पकड़ा गया। विभाग ने सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार निगम मुख्यालय के निर्देश पर कनीय विद्युत अभियंता नितेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में टीपू प्रसाद, भोला प्रसाद, मो. इफ्तिखार अंसारी, मनोज कुमार मिर्धा सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे। छापामारी के दौरान भदवारी गांव में अजय कुमार ठाकुर के मकान में बिना कनेक्शन एलटी लाइन से सीधे बिजली उपयोग करते पाया गया। वहीं कुमाहाट में राधेश्याम चौधरी द्वारा मीटर बायपास कर दुकान में बिजली का उपयोग किया जा रहा था। सेजापहाड़ी में महानंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.