दुमका, अप्रैल 17 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा महावीर चौक के समीप गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें यात्री बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान साहिबगंज जिला के बरहेट थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र केवट और भगीरथ केवट के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भगीरथ केवट अपने साले की शादी का निमंत्रण पत्र देने देवघर गया था। निमंत्रण देने के बाद वह अपने साथी महेंद्र केवट के साथ सरैयाहाट होते हुए गोड्डा लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों युवक हंसडीहा महावीर चौक के समीप पहुंचे, उसी दौरान आ रही यात्री बस 'श्रुति' (नंबर जेएच 15 एडी 5754) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.