दुमका, जनवरी 3 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक व्यवसायी से झपट्टा मारकर 3 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश भगत, पिता नंदलाल भगत, ने बताया कि वे हंसडीहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा से 4 लाख 50 हजार रुपये की निकासी कर अपने दुकान पहुंचे थे। दुकान पर उन्होंने पहले से निकाले गए 70 हजार रुपये अलग कर शेष 3 लाख 80 हजार रुपये अपने पिता नंदलाल भगत को दे दिए। नंदलाल भगत उक्त रकम लेकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपये छीन लिए और फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से निकल चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.