हंसडीहा में चला सघन वाहन जांच अभियान
दुमका, मई 27 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार को हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत यादव के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। वहीं जांच अभियान के दौरान कई बाइक भी जब्त की गईं। थाना प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.