हंसडीहा में गूंजा पटना का परचम, तीनों वर्गों की ट्रॉफी पर किया क्लीन स्वीप
दुमका, जुलाई 25 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में आयोजित 4वीं एनवीएस राष्ट्रीय प्री-सुब्रतो फुटबॉल चैम्पियनशिप-2026 का शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के माहौल में भव्य समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय फुटबॉल महाकुंभ में देश के 10 क्षेत्रीय कार्यालयों से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और जुझारूपन से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण पटना संभाग का शानदार प्रदर्शन रहा, जिसने तीनों वर्गों में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबलों में पटना संभाग की टीमों ने विरोधी टीमों को कोई मौका नहीं दिया। अंडर-15 बालक वर्ग में शिलांग संभाग को 3-0, अंडर-17 बालिका वर्ग में शिलांग संभाग को 2-0 तथा अंडर-17 बालक वर्ग में हैदराबाद संभाग को 7-0 से करारी शिकस्त देकर पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.