हंसडीहा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़...प्रथम पेज के ध्यानार्थ
दुमका, सितम्बर 10 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। दुमका जिले के हंसडीहा में बुधवार देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ मोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीनें और अन्य उपकरण बरामद कर फैक्ट्री को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व कोलकाता एसटीएफ ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि हंसडीहा में अवैध रूप से पिस्टल और देशी तमंचों का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद कोलकाता एसटीएफ ने झारखंड पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दुमका पुलिस सक्रिय हुई और संदिग्ध मकान की चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Dumka News: अवैध मिनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.