बांका, मई 9 -- बौंसी(बांका)। निज संवाददाता बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार शनिवार को मंदार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हंसडीहा-भागलपुर नेशनल हाईवे निर्माण में आ रही बाधाओं को जल्द दूर कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को भागलपुर आने-जाने में बेहतर सुविधा मिल सके। मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सिर्फ सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों में भी योजनाओं को गति दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले एक माह के भीतर विकास कार्यों में और अधिक तीव्रता देखने को मिलेगी। इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि पथ न...