दुमका, दिसम्बर 19 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार तीनों आरोपी हंसडीहा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी मोहम्मद नसीम अंसारी बुधवार की शाम हंसडीहा में अपने साला मंजूर आलम के घर आए थे। नसीम ने अपनी बाइक घर के पास खड़ी कर साला के घर चले गए। मुलाकात के बाद जब वे वापस लौटे तो देखा कि हंसडीहा निवासी महतुर अंसारी उर्फ छोटू बाइक का लॉक तोड़कर भाग रहा है। नसीम ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और तत्काल हंसडीहा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.